Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुवाहाटी असम मे 29 अगस्त 25 को लोकमंच सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ की होगी भव्य प्रस्तुति


सप्तक इंटरनेशनल द्वारा आयोजित,श्री गणेश संगम महोत्सव,इंटरनेशनल कल्चरल फेस्टिवल 2025, जँहा पर 27 अगस्त 25 से 30 अगस्त 25 तक देश विदेश से कलाकारो
की प्रस्तुति होनी है l गुवाहाटी असम के सुप्रसिद्ध फोक एवं क्लासिकल टीचर इंटरनेशनल कलाकार श्रीमती मोंजू हालीराम बोरह के दिशा निर्देशन दिनांक 29/08/2025 को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था सोनहा बादर चिटौद (गुरुर ) जिला बालोद छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति किया जाना है,और साथ ही श्रीलंका से दुमीथा गुणवर्धना,मुंबई से क्षमा कुलकर्णी,महाराष्ट्र से बालासाहेब नारारे, महाराष्ट्र से सुयोग डांस ग्रुप एवं असम से बीहू डांस ग्रुप की प्रस्तुति होंगी l
ऐसे ही अलग अलग दिन भारत अलग अलग राज्यों से व विदेशो से कलाकारों की प्रस्तुति होंगी l
सोनहा बादर के संचालक, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार ने बताया कि यें हमारे लिए सुनहरा अवसर है, भगवान कृपा,माता पिता,गुरुजन वरिष्ठ जन व छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद दया दृस्टि से निरंतर हमें भारत के अलग अलग राज्यों व विदेश मे भी छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परम्परा को गीत संगीत के माध्यम से प्रदर्शित करने का सौभाग्य मिलता आ रहा है, 2023 मे शिमला व 2024 मे नेपाल काठमांडू, जंहा सोनहा बादर के आदिवासी नृत्य एवं करमा नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं ड्रामा तिरिया जनम को बेस्ट प्ले अवार्ड मिला l इस बार ही मई जुन, जुलाई मे नये सत्र कार्यशाला 2025-26 के माध्यम से समूचे छत्तीसगढ़ व देश विदेशो मे छत्तीसगढ़ की सौंधी माटी को महकाने हेतु, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति साहित्य परम्परा को आत्मसाध कर नये नये कलेवर हास्य व संदेश परक प्रहसन व हृदय स्पर्शी गीत संगीत अभिनय, मनमोहक नृत्य के साथ सोनहा बादर के सभी कलाकार निरंतर साधना रियाज़ करके प्रदर्शन हेतु पूर्ण रूपेण तैयार है l समस्त ग्रामीण जन अंचलवासी,वरिष्ठ जन,गुरुजन व छत्तीसगढ़ के दर्शकों ने इस शुभअवसर पर सोनहा बादर परिवार को शुभकामनायें प्रेसित किये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *