Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत

डौंडीलोहारा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिया गया ज्ञापन

बालोद। बालोद जिले के प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल डौंडीलोहारा भी पहुंचे थे। इस दौरान लोहारा भाजपा मंडल की अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने उन्हें लोहारा क्षेत्र और नगर में व्याप्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। इसमें खास कर नगर में ओपीडी व्यवस्था पुराने अस्पताल में शुरू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई । तो साथ ही अस्पताल में बाउंड्री वाले निर्माण के लिए 30 लाख स्वीकृति देने की मांग की गई तो वहीं अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग भी श्रीमती शर्मा के द्वारा की गई। ब्लॉक के सभी अस्पतालों में भी बाउंड्री वॉल बनाए जाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा यह भी अवगत कराया गया है कि नगर के शासकीय अस्पताल में फिजियोथेरेपी डॉक्टर की पदस्थापना तो है लेकिन उपकरण उपलब्ध नहीं है इस पर मंत्री जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ को शीघ्र कार्यवाही करने निर्देश दिए

बालोद जिला अस्पताल में सीटीस्कीन मशीन का उद्घाटन के बाद संबंधित अधिकारियों से बैठक आवश्यक निर्माण कार्य व विभागीय कार्यों का समीक्षा मंत्री ने की । पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाक़ात किये। जिसके बाद बालोद भाजपा पूर्व जिला महामंत्री व राज्य पिछडा वर्ग आयोग पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल के गृह नगर डौंडी लोहारा पहुंच कर पुराना बस स्टैंड में स्थित उनके निवास जहां पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फटाका फोड कर फुलमालाओं से भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री की आरती व तिलक लगाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढा, लता गुप्ता,मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी,जिला कार्यकारिणी सदस्य गैंद मल भंसाली, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा,जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, पार्षद ममता यादव,बालोद भाजयुमो नेता अरुण उपाध्याय,मछुआरा प्रकोष्ठ के शिव कुमार धरमगुडे,महेन्द्र जायसवाल, यतेंद्र देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष मोहननिषाद डोमेन्द ज्ञानू राजपूत जीवराखन कौमार्य, प्यारे निषाद,रवि लोढा, धिरेन्द्र टांक, हिरेन्द्र गायकवाड, प्रकाश जैन, उत्तम मालेकर, धीरज जैन,बलदाऊ सेन मनोज साहू भारती जायसवाल, अल्पा जायसवाल, मंयक, सहित अनेक कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *