Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला अस्पताल बालोद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र



बालोद -जिला पंचायत बालोद की उपाध्यक्ष एवं चेयरमेन इंडियन रेडक्रास सोसायटी रायपुर छत्तीसगढ़ श्री तोमन साहू ने आज प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय को जिला अस्पताल बालोद की ज्वलंत समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में जिला अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, गायनेकोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई है।

उपाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि जिला अस्पताल बालोद पूरे जिले सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु पहुँचते हैं। किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को धमतरी, दुर्ग अथवा रायपुर जैसे अन्य जिलों में रेफर करना पड़ता है, जिससे गंभीर परिस्थिति में मरीजों को जान का जोखिम उठाना पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति, शल्य क्रियाओं के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे जैसी जाँच सुविधाओं के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या आम जनता, विशेषकर ग्रामीण व गरीब तबके के लिए अत्यधिक कठिनाइयाँ उत्पन्न कर रही है।
जिला अस्पताल हेतु एनेस्थीसिया विशेषज्ञ एवं पूरूर उपस्वास्थ्य केंद्र हेतु एंबुलेंस की तत्काल की गई घोषणा

उक्त मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला हॉस्पिटल बालोद के लिए एनेस्थीसिया (निश्चेतना ) विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति एवं बालोद जिला अंतर्गत विकासखंड गुरुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पूरूर हेतु एक एंबुलेंस की घोषणा जिला अस्पताल में आयोजित उद्घाटन समारोह के बीच में की माननीय मंत्री जी की इस घोषणा पर उपस्थित जन समुदाय ने खुशी जाहिर की है
इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार शीघ्र कार्यवाही कर जिला अस्पताल बालोद में आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना सुनिश्चित करेगी, ताकि जिले की जनता को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *