
बालोंद/डौंडीलोहारा – विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर डौंडीलोहारा सरपंच संघ के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृह व पंचायत मंत्री विजय शर्मा से कवर्धा मिलने पहुंचे ,सरपंचों के साथ प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पलता बघेल उपस्थित थी ।
उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरपंचों ने अपने अपने ग्राम पंचायत की मांगों व समस्याओं को बताया व निराकरण करने की बात प्रमुखता से रखा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सरपंचों की बातों को सुना व कहा कि सरकार का काम ही है। ग्रामीण विकास को प्राथमिकता से पूरा करना,गांव के विकास के लिए सरकार की बहुत सी योजनाएं चल रहा है।निश्चित रूप से क्रमवार सभी मांगों का निराकरण किया जाएगा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904