Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

”नगर के आशीष जायसवाल ने प्राप्त की NIS की डिग्री”


डौंडी लोहारा नगर के प्रतिभावान युवक आशीष जायसवाल ने एशिया के सबसे बड़े खेल संस्थान NSNIS (नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, पंजाब ) से एथलेटिक्स खेल के क्षेत्र में कोचिंग सर्टिफिकेट की डिग्री प्राप्त कर ली है जो SAI (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित है। नगर के यह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में NIS कोच सर्टिफिकेट को हासिल किया है। यह राजापारा निवासी स्वर्गीय शिक्षक धरमू राम जी के पुत्र है। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा डौंडी लोहारा में उच्च शिक्षा व शारीरिक शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल रायपुर से पूर्ण हुई है। साथ ही खेल के क्षेत्र अनेको उपलब्धियां रही है व उनके प्रशिक्षण में अनेकों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खेलों में पदक प्राप्त किये हैं। वर्तमान में वे खेल शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। आशीष की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महेंद्र आहूजा, सचिव अमरनाथ सिंह, बालोद जिले के अध्यक्ष सौरभ लुनिया, सुदर्शन सिंह, रवि धनकर, दिनेश तांडी, तुलसी साहू, हिमांशु चंद्राकर व सभी प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। औऱ खेल के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करने व खेलों को बढ़ावा देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *