
समाजिक जनो व शुभचिंतको द्वारा दी बधाई
सरायपाली – छत्तीसगढ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय छत्तीसगढ़ के द्वारा
मेधावी बिटिया सम्मान 2025 के तहत आयोजित कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागृह में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,छत्तीसगढ़ की महिला विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े , आरंग के विधायक एवं मंत्री खुशवंत सिंह ,रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ ही कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मेधावी बिटिया सम्मान समारोह में सरायपाली की स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अध्यनरत छात्रा कुमारी महक गर्ग पुत्री( राजेश मोनी अग्रवाल) “फर्म- जगत नारायण कैलाश चंद्र अग्रवाल” सरायपाली का कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान किया गया। वही महक के इस सम्मान के लिए अग्रवाल समाज के पदाधिकारी सभी सामाजिक जन एवं समस्त सरायपाली वासियों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904