Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का प्रथम बालोद आगमन, स्काउट-गाइड संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह

बालोद
स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी का प्रथम बार बालोद जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बालोद द्वारा जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी का स्कार्फ-वागल एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि “स्काउट-गाइड संगठन सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। यह संगठन बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार करता है।”

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री यशवन्त जैन , श्री चेमन देशमुख, श्री पवन साहू, श्री वीरेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, तथा शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी श्री योगदास साहू, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव श्री के.एल. गजेन्द्र, जिला संयुक्त सचिव श्रीमती मधुमाला कौशल,जिला कोषाध्यक्ष श्री सत्यवान पिपरिया,डी.ओ.सी. स्काउट श्री नेम सिंह साहू, डी.ओ.सी. गाइड श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, डी टी सी स्काउट भुवन सिंहा, जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा सहित सभी विकासखंड सचिव श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार, श्री रूपेन्द्र सिंहा, श्री सेवाराम प्रेमन, श्री मनी राम साहू,श्री छगन बसोर, सभी संयुक्त सचिव स्काउटर , गाइडर , स्काउट, गाइड एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला स्काउट गाइड संघ बालोद द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *