Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विकास – विधायक ने बरसते पानी में गांव में पहुंचकर देवी दर्शन व भूमि पूजन किया प्रदेश सरकार किसानों व ग्रामीणों को परेशान कर रही है कुंवरसिंह निषाद


देवरीबंगला / विधायक ने देवरी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम में लगभग 47 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
झमाझम बारिश मे विधायक कुंवरसिंह निषाद ने ग्राम झीटिया में चबूतरा संधारण कार्य 3 लाख, ग्राम किसना में शेड निर्माण 4:50 लाख, ग्राम टटेंगा शेड निर्माण 2 लाख एवं अहाता निर्माण 5 लाख, ग्राम जेवरतला में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम सी.बी. नवागांव में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम पिनकापार में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम संबलपुर में शेड निर्माण 5 लाख एवं सामुदायिक भवन 5 लाख, ग्राम पीपरखार में शेड निर्माण 5 लाख, ग्राम नाहंदा में शेड निर्माण 2 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
विधायक कुंवरसिंह निषाद ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास मेरी प्राथमिकता है। गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार किसानों को खाद व बीज उपलब्ध नहीं करा रही है। ग्रामीणों को बिजली नहीं देकर भारी भरकम विद्युत बिल दे रही है। इससे किसान व ग्रामीण हलकान है।
इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजू चौधरी महामंत्री, टुमन साहू जनपद सदस्य, भूपेश नायक जनपद सदस्य, बरसन निषाद, केजूराम सोनबाईर, ललित हिरवानी जोन प्रभारी, एवन साहू, पुरुषोत्तम उर्वश, पुनीत राणा, डोमेश्वरी यादव, तुलाराम, दीप्ति साहू, कृतिका मानिकपुरी, गेंद लाल देवांगन, सरपंच चंद्रहास चापिरा, डोमन ठाकुर, ईश्वर ठाकुर ,नरेंद्र, तरुण रजक, चंद्रभूषण, फनेश्वर साहू ,टिकम, साधना चौधरी, हरख राम ठाकुर, रोमन निषाद, माया चंद्राकर, रुपेश सिन्हा, श्याम सिन्हा, सरपंच, पंच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *