

देवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मण्डल देवरी एवं जेवरतला द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष भी परंपरानुसार विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है।
संघ परंपरा के अनुसार विजयादशमी का पर्व आत्मबल, संगठन और संस्कृति के पुनः जागरण का प्रतीक माना जाता है। इसी भाव से प्रेरित होकर मण्डल के स्वयंसेवक इस वर्ष भी सुसज्जित पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की भावना का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर विभाग राजनांदगांव के विभाग कार्यवाह श्री डेमन जी का बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का एकत्रीकरण दिनांक 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के पास, बस स्टैंड मार्री बंगला में होगा।
संघ के मण्डल पालक श्री शिवकुमार धरमगुड़े एवं खण्ड कार्यवाह श्री विनय खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल क्षेत्र के समस्त गणवेशधारी स्वयंसेवक एवं अनुषांगिक संगठनों के बंधुजन सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
संघ परिवार में इस आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है तथा स्वयंसेवक उत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904