
CG में आज राजनीतिक हलचल, श्री रूपसिंह मंडावी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए यज्ञदत्त शर्मा

बालोद – छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार सम्भाल लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में नए अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी को शपथ दिलाई।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री यज्ञदत्त शर्मा अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनसंख्या में 32 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है और यहां 44 प्रतिशत क्षेत्र में वन हैं। आयोग के अध्यक्ष को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए आदिवासियों के हित में काम करेंगे।
राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग एक संस्था है जो जनजातियों के अधिकारों और सुरक्षा उपायों की देखरेख करती है। इसका गठन अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
आज नया रायपुर निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित बोर्ड के अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा वन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट की।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904