
बालोद, 10 नवंबर 2025
खनिज रेत खदान की ई-नीलामी हेतु छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) के माध्यम से जिले के 02 रेत खदान नेवारीकला-01 तथा अरौद की निविदा खोलने एवं बोलीदार चयन करने की कार्यवाही 11 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 03 बजे से किया जाएगा। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिला बालोद में छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रानिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से 05 रेत खदान (नेवारीकला-01, नेवारीकला-02, अरौद, देवीनवागांव, तथा पोंड) की नीलामी की जाकर उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु एनआईटी जारी कर ई-नीलामी हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2025 तक आमंत्रित की गई थी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक नीलामी हेतु आनलाईन प्राप्त आवेदन, निविदा, बोली (बिड) की ओपनिंग 07 नवंबर 2025 को निर्धारित की गई, परन्तु एमएसटीसी पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण केवल 03 रेत खदान देवीनवागांव, नेवारीकला-02 तथा पोण्ड की निविदा खोलने एवं अधिमानी बोलीदार चयन करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं शेष 02 रेत खदानों नेवारीकला-01 तथा अरौद में तकनीकी समस्य के कारण निविदा खोलने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी।
क्रमांक/853/ठाकुर
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904