
बालोद – NDA की जीत पर यज्ञदत्त शर्मा ने दी बधाई, कहा- बिहार ने एक बार फिर से लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है। अब तक आए रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है। करीब-करीब ये तय होता नजर आ रहा है कि पटना के ‘सियासी क़िले’ पर फिर से नीतीश कुमार का कब्जा होगा और एनडीए की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री यज्ञदत्त शर्मा ने NDA की बंफर जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, यह NDA की विचारधारा और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से अर्जित बिहारवासियों की जीत है। श्री शर्मा ने कहा, बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904