

फुटकर व्यापारी एवं थोक
बालोद चलो
बालोद चलो
सोमवार 1 दिसंबर 10 बजे
Balod – फुटकर एवं थोक व्यापारी द्वारा कल साईं मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई जिसमें लोहारा ब्लॉक के 250 से अधिक फुटकर एवं थोक व्यापारी एकत्रित हुए सभी व्यापारियों ने कल समय 2 बजे मिलकर यह फैसला लिया कि अनिश्चितकालीन धान की खरीदी बंद की जाएगी किसान द्वारा लाया गया एक दो कट्टा धान भी उनके द्वारा नहीं लिया जाएगा,प्रशासनिक सख्ती एवं अपने ऊपर लग रहे गलत शब्दों को पुरजोर विरोध किया जाएगा,फूड एवं मंडी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को तस्कर,चोरी,एवं अवैध जैसी उपमाओं से अलंकृत करने के कारण सभी में अत्यंत रोष की स्थिति है,व्यापार में बहुत ज्यादा सख्ती एवं बिना कारण अधिक दबाव बनाने के कारण, जिससे सभी व्यापारियों के रोजी रोटी पर तकलीफ आ रही है,अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि तीन महीना काम मत करो जिससे बेरोजगारी जैसी स्थिति पैदा हो गई है, दैनिक लेन देन हेतु किसान अपना धान कुछ मात्रा में रोज फुटकर व्यापारियों को बेचता है जिससे उनकी घरेलू खर्च एवं साग भाजी एवं किराना का क्रय किया जाता है। एसी रूम में बैठकर सख्ती करने वाले अधिकारी जमीनी हकीकत को समझ नहीं पाते है,दिन सोमवार को गांग मैया प्रांगण में जिले के पूरे फुटकर व्यापारी एक साथ एकत्रित होकर आगे की योजना बनाने के लिए आने वाले दिनों में कैसे कार्य करना है उसके लिए बैठक आयोजित की गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904