
बेटी की डोली उठाने की सराहना की चर्चा आम, बनवारी गौशाला समिति ने बढ़ाये हाथ, हुए फेरे
सरायपाली कहते है टूट जाते है गरीब के रिश्ते भी जो खास होते है और दुश्मन भी दोस्त बन जाते है जब पैसे पास होते है
श्री बनवारी गौशाला केंदुढार में सामूहिक सुकन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना था, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दहेज प्रथा एवं अन्य खर्चों का वहन करने में असमर्थ हैं।
इस पुनीत अवसर पर विवाह की व्यवस्थाएँ समिति द्वारा की गईं। इस सामूहिक विवाह में दो जोड़ों का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। पहला जोड़ा रवि सिंधे एवं कु. लक्ष्मी सिदार, केंदुढार ग्राम मुंधा से था। दूसरा जोड़ा अरवित यादव एवं कु. यामोती यादव, ग्राम मजरमाटी से था। समस्त अतिथियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में दोनों नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। वातावरण हर्ष, उल्लास और मंगलमय शुभकामनाओं से परिपूर्ण रहा। गौशाला के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि हम आने वाले वर्षों में इस तरह का कार्यक्रम और अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न करवाएंगे एवं सचिव कमल किशोर अग्रवाल ने यह जानकारी दी ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904