Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कमिश्नर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण,मरीजों से की बातचीत

दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओ का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम नूतन कंवर, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आर के श्रीमाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *