Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

‘सुशासन’ मतलब ‘सूखा नशा आसन’-भूपेश बघेल समोदा पहुंचकर मामले पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री

Oplus_16908288

– ‘सुशासन’ मतलब ‘सूखा नशा आसन’

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम समोदा जाकर उस जगह का मुआयना किया जहा पर अफीम की खेती की जा रही थी बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में कुछ बातों का उल्लेख करते हुए कुछ कुछ विषय उठाते हुए कहा है कि यह खेत भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का है. जो दुर्ग के ग्राम समोदा में स्थित है.

इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए…फिर याद कीजिए कि कुछ दिन पहले विधानसभा में मैंने सूखे नशे के विषय में गृहमंत्री विजय शर्मा से कुछ सवाल किए थे और गृहमंत्री गोलमोल जवाब देते नजर आए थे.सूखे नशे की तस्करी में लिप्त नव्या मलिक, जिसका नाम प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, उसका जिक्र सरकार की लिस्ट में था ही नहीं.

पहले तो मुझे बड़ा अचंभा हुआ लेकिन अब जब कड़ियाँ जुड़ रही हैं तो समझ आ रहा है कि खेल बड़ा है.कमल के फूल वाली पार्टी के नेता अपने 10 एकड़ खेत में अब अफ़ीम के पौधे और फूल उगा रहे हैं. आपको बता दूँ कि अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन का निर्माण भी इसी अफ़ीम के पौधे से होता है।

इसी हेरोइन की सप्लायर नव्या मलिक भी थी. लेकिन नव्या मलिक अचानक से सरकार की सूची से बाहर कैसे हो गई?क्या नव्या मलिक और भाजपा के सूखे नशे की फ़ैक्ट्री में भी कोई कनेक्शन है? क्या वो भाजपा की फ़ैक्ट्री के प्रोडक्ट की मार्केटिंग का काम कर रही थी?

ये बड़े सवाल हैं जो छत्तीसगढ़ की जनता के बीच तैर रहे हैं. जिस प्रकार से भाजपा के इस नेता का बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है, जिस प्रकार से सरकार की सूची से एक बड़ी नशा तस्कर का नाम गायब होता है, इन सब में कड़ियाँ जुड़ तो रही हैं.

अब जवाब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को देना है.

उनको बताना होगा:

1. अफ़ीम की इस खेती में कौन-कौन मंत्री/अधिकारी शामिल हैं?

  1. नव्या मलिक का नाम सरकार की लिस्ट से किसने बाहर किया?
  2. नव्या मलिक कितने बार विदेश गई और किसके साथ विदेश गई?
  3. विनायक ताम्रकार मुख्यमंत्री निवास में कब-कब आया है?
  4. विनायक ताम्रकार के किन-किन नेताओं और अधिकारियों से संबंध हैं?

आपकी चुप्पी जनता के संदेह को विश्वास में बदल रही है.

जनता मान रही है कि भाजपा ही प्रदेश में सूखे नशे को बढ़ावा दे रही है जिसके कारण कानून व्यवस्था बदहाल है. होली के दिन सिर्फ राजधानी में ही 5 मर्डर हुए हैं.

वही दूसरी तरफ इस मामले पर भाजपा अध्यक्ष ने कार्यवाही करते हुए विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *