
रायपुर- इंदिरा भवन, दिल्ली में आयोजित National Tribal Advisory Council की महत्वपूर्ण बैठक में डौंडीलोहारा क्षेत्र की विधायक व पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया शामिल हुई।
इस दौरान नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी, प्रभारी के.राजू एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की उपस्थिति में आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

श्रीमती भेड़िया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमने संकल्प लिया है कि आदिवासी समाज की आवाज़ को और मजबूत करते हुए न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904