
आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर हाल ही में अनुमोदित विकास कार्यों जैसे राजधानी रायपुर में बढ़ते यातायात के दबाव और जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सर्विस रोड की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर को मंज़ूरी देने एवं नए ग्रेड सेपटर्स इत्यादि के विकास के लिए लिए उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
➜सांकरा बस स्टैंड के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की नितांत आवश्यकता
➜भिलाई-03 (कादिर पान दुकान से सिरसागेट तक) और चरोदा (गुरुद्वारा से जी.आर.पी. चौकी तक) में फ्लाई ओवर निर्माण
➜भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे में अभनपुर के पास (अभनपुर-राजिम गरियाबंद NH-130C क्रॉसिंग पॉइंट पर) इंटरचेंज सुविधा
➜रायपुर-गोंदिया-नागपुर एक्सप्रेस-वे: रायपुर से नागपुर वाया गोंदिया तक 6-लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण और निर्बाध आवागमन के लिए उसे समृद्धि एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के हेतु
इन सभी विषयों पर मंत्री जी से सकारात्मक चर्चा हुई एवं उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904