

डौंडीलोहारा – नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड 11 में नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होगा इसके लिए खनिज न्यास मद से नौ लाख नब्बे हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। वार्ड की पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री बालोद जिला विजय शर्मा के डौंडीलोहारा नगर आगमन पर वार्डवासियों को साथ लेकर वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन की मांग की थी जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल भवन की स्वीकृति के लिए निर्देश जारी किए थे । खनिज न्यास संस्थान के दिनांक 9.03.2026 को जारी स्वकृति पत्र में आंगनबाड़ी के नए भवन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में चार लाख पंचानबे हजार रुपए जारी किया गया हैं। इस नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर वार्ड 11 के सभी वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वार्ड 11 की सक्रिय पार्षद शिवानी भंसाली को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904