Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तहसील कर्मा महोत्सव, आदर्श विवाह एवं धर्मान्तरितो की घर वापसी कार्यक्रम 10 व 11 अप्रेल को

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं तेलगानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू होंगे कार्यक्रम के अतिथि

हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ बालोद द्वारा साहू भवन, मेंड़की में एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कर्मा महोत्सव, आदर्श विवाह एवं धर्मान्तरितो की घर वापसी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विस्तृत रणनीति, जिम्मेदारियों का विभाजन तथा व्यवस्थाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता तहसील साहू संघ बालोद के अध्यक्ष प्रेम साहू द्वारा की गई। बैठक में तहसील पदाधिकारी, विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्षगण, बघमरा परिक्षेत्र के ग्रामीण अध्यक्ष, स्थानीय वरिष्ठजन एवं समाज के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📌 बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं चर्चा बिंदु:
कर्मा महोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित करने हेतु समिति गठन एवं कार्य विभाजन किया गया।
आदर्श विवाह कार्यक्रम को सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानते हुए, इच्छुक जोड़ों की पहचान, आवास, मंडप एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
समाज में जागरूकता के लिए घर वापसी एवं सांस्कृतिक जुड़ाव कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं स्वैच्छिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण स्तर पर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उपस्थिति, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार रणनीति तय की गई।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के स्वागत, मंचीय व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग एवं आवास व्यवस्था हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के सम्मान हेतु विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
🎤 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति:

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री छग शासन अध्यक्षता महेन्द्र साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ
विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद
श्रीमती प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, तोमन साहू चेयरमेन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद टहल साहू पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ श्री प्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद श्रीमती कुमारी मदन साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, चंद्रेश हीरवानी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, चेमन देशमुख भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद श्रीमती मंजू लता साहू सरपंच मेड्की श्रीमती सरस्वती टेमरिया अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद श्रीमती पूजा वैभव साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद श्री कमलेश श्रीवास्तव श्री गजेंद्र ठाकुर श्री चंद्रहास यादव श्री बालक साहू श्रीमती सीता साहू नाम लाल साहू त्रास दास मानिकपुरी उप सरपंच ग्राम पंचायत बाघमारा मोहनीश पारकर जनपद सदस्य जनपद क्षेत्र बाघमारा समस्त अध्यक्ष गण ग्राम विकास समिति बघमरा ओरमा मेंड़की सहित बाघमारा परिक्षेत्र में निवास रत विभिन्न समाज के सम्मानित वरिष्ठ जन की उपस्थिति रहेगी

आगामी आयोजन में प्रदेश के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति हेतु सहमति प्राप्त हुई है, जिनमें प्रमुख रूप से माननीय गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला एवं नगर स्तर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे।
🌼 सामाजिक एकता और संस्कृति का संदेश:
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मा महोत्सव एवं आदर्श विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक सुधार के सशक्त माध्यम हैं। सभी ने मिलकर इन आयोजनों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में, अध्यक्ष श्री प्रेम साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *