
CG 24 आजतक
🚨 राजधानी में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 12 तस्कर गिरफ्तार
रायपुर | CG 24 आजतक
राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक साथ कई थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली, थाना गंज, थाना पंडरी और थाना डी.डी. नगर क्षेत्रों में 4 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
🛑 भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, जिनमें—
42 किलोग्राम गांजा
2200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट
1.53 ग्राम एम.डी.एम.ए (MDMA) ड्रग्स
शामिल हैं। बरामद सामग्री की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904