google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत बुधवार 25 मार्च को किया जाएगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन


दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत बुधवार 25 मार्च को किया जाएगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री श्री साय

बालोद जिले के 16 हजार 488 हितग्राहियों होंगे लाभान्वित
बालोद, 24 मार्च 2026
राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बुधवार 25 मार्च को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत बालोद जिले में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों के अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लाभान्वित हितग्राहीगण शामिल होंगे। इसके अंतर्गत इस योजना से लाभान्वित जिले के महिलाओं तथा बैगा, पूजारी, चरवाहा, बढ़ाई आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 16 हजार 488 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *