
रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
घटना की विस्तृत जांच जारी है- दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904