
रिपोर्टर – सुरेश कुमार गुप्ता
ब्यूरो चीफ महासमुंद
रामनवमी पर सजी भक्ति की संध्या, मानस पाठ से गूंजा जगन्नाथ मंदिर परिसर

सरायपाली- रामनवमी के पावन पर्व पर ग्राम बलौदा के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित रामचरित मानस पाठ एवं भजन संध्या ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम में श्री रामसंदेशा मानस मंडली कुम्हारी एवं श्री तुलसी मानस मंडली पिरदा द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन एवं मानस पाठ ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।
शाम 7 बजे प्रभु श्री राम की आरती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बलौदा की सरपंच श्रीमती सरस्वती सरोज सेठ, महालक्ष्मी सेवा समिति बलौदा की संस्थापक श्रीमती नीलम प्रवीण प्रधान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में जगन्नाथ मंदिर समिति बलौदा के अध्यक्ष राधेश्याम दास, पूर्णचंद्र सेठ के साथ सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के आचार्यगण सरोज डडसेना, आशीष डडसेना, , अश्विनी सेठ, बबलू प्रधान का सराहनीय योगदान रहा। सभी रामभक्तों के सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं सफल रहा।
इस धार्मिक आयोजन ने ग्रामवासियों के बीच आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा को और भी मजबूत किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904