Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महंगाई पर कांग्रेस का हमला, केंद्र सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार

डॉडीलोहारा -श्रीमति विदया शर्मा (कांग्रेस), पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत,डौंडीलोहारा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनके दवारा कहा गया कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। हाल ही में कमर्शियल गैस के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले तीन महीनों में ही 525 रुपये की वृद्धि हो चुकी थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज इयूटी कम करने के सरकार के फैसले को भी श्रीमति शर्मा ने “दिखावटी राहत” बताया, क्योंकि कई राज्यों में पेट्रोल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खादय तेत्र, दूध, राशन सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है। पार्टी का कहना है कि खादय तेल के दाम जहां पहले धीरे धीरे बढ़ते थे, वहीं अब कम समय में ही दोगुने तक पहुंच गए हैं। पत्रकार वार्ता में यह भी कहा गया कि घरेलू गैस सिलेंडर, जो पहले अपेक्षाकृत सस्ता था, अब 900 से 1000 रुपये तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत भी 1580 से बढ़कर 1691 रुपये हो गई है। श्रीमति शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता की बजाय अपने पूंजीपति मित्रों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और देश के संसाधनों का लाभ सीमित वर्ग तक पहुंच रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने गरीबों के रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ती आर्थिक असमानता और बेरोजगारी के बीच महंगाई ने आम लोगों का जीवन और अधिक कठिन बना दिया है। पार्टी ने रेलवे टिकट, स्कूल कॉलेज फीस और बैंक सेवाओं पर बढ़ते शुल्क का भी मुद॒दा उठाया। कांग्रेस का कहना है कि पेट्रोल डीजल से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक की कीमतों में अप्रत्याशित वृदधि ने आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है और लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विद्या शर्मा (कांग्रेस) पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, डॉडीलोहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *