Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संजय बैंस के आतिथ्य में हुआ लाखों रूपये विकास कार्य का भूमिपूजन


ग्राम पंचायत धुर्वाटोला में संजय बैंस के मुख्यातिथि में लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंजू कोसमा जी विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आशा आर्य विशेष अतिथि योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा धरती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम कारिया टोला के मंगल भवन परिसर पर डोम सेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन 20 लाख रुपए की लागत का भूमिपूजन किया गया ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर अतिथियों मंगल भवन में भूमिपूजन हुआ कार्यक्रम के इसी कड़ी में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम शिकारी टोला में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया कार्यक्रम की गति को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत धुर्वा टोला में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण दस लाख रुपए का भूमिपूजन अतिथियों के द्वारा किया ग्रामवासी अपने गांव की विकास की गति को देखकर बहुत ही गदगद थे सभा को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती अंजू कोसमा ने कहा ने कहा कि भैया संजय बैंस ने अपनेे उद्बोधन में कहे थे कि ग्राम के विकास में कमी नहीं होने देंगे वास्तव में ये बात सच साबित हो रहा लाखों का विकास कार्य का आज भूमिपूजन हुआ मै और मेरे पूरा पंचायत परिवार आभार व्यक्त करते है भविष्य में भी आप हमे ऐसा ही सहयोग और मार्गदर्शन करते रहेंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है जो ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के विकास के साक्षी के साथ सहभागिता निभा पा रहा हु मैने पहले भी कहा था और अभी भी कह रहा हु गांव की विकास में हरसंभव हमारा सहयोग रहेगा विकास की गति और तेज किया जाएगा शिकारी टोला से कारिया टोला मार्ग के लिए 1 करोड़ की राशि आपके ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृति प्रदान हुआ ये बड़ा विकास आपको जल्द देखने को मिलेगा लाखों के विकास कार्य बहुत जल्द आपके गांव में प्रारंभ होगा कार्यक्रम का आभार जनपद सदस्य आशा आर्य ने किया इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद बसंत जैन कुसुमकसा के जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू शुंभ राम कोसमा उपसरपंच सदा राम ठाकुर ग्राम पटेल धुर्वाटोला उदे राम मंडावी ग्राम पटेल शिकारी टोला राम कुमार देशमुख जी पुनीत राम धनकर संतु नेताम संतु भंडारी कार्तिक भंडारी टीकम गावरे सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच रोजगार सहायक दुर्गा कम्प्यूटर आपरेटर मधु माशिया सहित गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *