Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप: धारदार हथियार से हमला, एक की मौत, दो घायल


सरायपाली। नगर पालिका क्षेत्र के झिलमिला वार्ड क्रमांक-8 में रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पंचवन नर्सरी के पास हुए इस खूनी संघर्ष में धारदार हथियार से हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झिलमिला वार्ड-8 में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।


इस हमले में अनवर खान (53 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पुत्र अजहर खान (21 वर्ष) और पुत्री शहनाज (27 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरायपाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *