

घायल बच्चे से विहिप के पदाधिकारी रायपुर अस्पताल में जाकर मुलाकात करते हुए।
बालोद – कुछ दिनों पूर्व बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी खुर्द के एक छोटे से बच्चे नादित पाथरे को एक आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। बच्चे के सर,मुंह,और अन्य स्थानों पर शरीर लहू लुहान हो गया था। जिसका इलाज पहले राजनांदगांव व बेहतर इलाज व आपरेशन के लिए रायपुर के एम आर अस्पताल में ले जाया गया था।
इस हृदय विदारक घटना को लेकर बालोद जिले के अंदर सहयोग करने की एक भावना जागृत हुई ।और विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद संगठन ने इस मामले पर लोगो को जानकारी दी व सहयोग के लिए आग्रह किया जिसके बाद समाज के सभी वर्गों से व्यापारी बंधु,कर्मचारी बंधु,सामाजिक पदाधिकारियों,सहित काम करने वाले गरीब मजदूरों ने भी अपनी तरफ से धनराशि एकत्र किया

कल विहिप के जिला पदाकारियों ने रायपुर जाकर घायल बच्चे से मुलाकात की व अस्पताल प्रबंधन से बच्चे की उचित देखभाल करने व इलाज करने की बात कही आईसीयू में भर्ती बच्चा अभी बेहतर स्थिति में है । परिवार भी संतुष्ट नजर आया
जनसहयोग से मिले एक लाख पैतालीस हजार रुपए की धनराशि बच्चे की मां को सौंपा
घायल बच्चे को सहयोग करने में समाज के हर तबके के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाया यहां तक कि जबलपुर,रायपुर,महासमुंद जैसे स्थानों से भी कुछ समाजसेवी बंधुओं ने धनराशि भेजा जो बहुत ही सराहनीय नेक कार्य रहा।

इस अभियान में जिले के शिक्षक साथी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स,दल्ली राजहरा व्यापारी साथी, सहित अन्य लोगों ने भी साथ दिया
विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन के बलराम गुप्ता,पोषण बनपेला,अजय अग्रवाल,सत्या साहू,उमेश सेन,तरुण राठी, योगिता साहू,संगीता शर्मा,पूजा जैन,ममता यदु,सेवन साहू,कैलाश साहू,जितेंद्र सहाड़ा,वर्षा साहू,उषा साहू,भारती बांडे,दुर्गेश साहू,दामिनी साहू, किशन साहू,रघुनंदन गंगबोईर,जानकी यादवसहित अन्य समस्त संगठन साथियों ने सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
