केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनगणना 2027 के तहत प्रगणक 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने का काम कर रहे हैं। तपती दोपहर और लू के थपेड़ों के बीच राष्ट्र के महायज्ञ में जुटे इन कर्मचारियों का जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने अनूठे अंदाज में उत्साहवर्धन किया।
आज जनपद पंचायत कुसुम कसा में जनगणना के लिए पहुंची प्रगणक टीम को मंजू संजय बैंस ने अपने निवास पर बैठाकर ठंडा पानी और लस्सी पिलाई। उन्होंने कहा कि “आप लोग इस आग उगलती गर्मी में भी राष्ट्रीय कर्तव्य निभा रहे हैं। आपका हौसला ही असली भारत निर्माण है।”
जनपद सदस्य ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा, कि “जनगणना कर्मी जब आपके द्वार आएं तो उनके काम में सहयोग करें और सही जानकारी दें। साथ ही मानवता के नाते कम से कम एक गिलास ठंडा पानी जरूर पूछें। आपकी एक छोटी सी आत्मीयता इनकी थकान मिटा देगी और मनोबल बढ़ाएगी। यह भी देश सेवा है।”
इन दिनों क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री पार कर रहा है। प्रगणक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक गलियों में पैदल घूमकर हाउस लिस्टिंग व परिवार की जानकारी दर्ज कर रहे हैं। कई महिला प्रगणक भी इस कार्य में जुटी हैं। जनपद सदस्य ने प्रगणकों के साथ जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण भी किया ।
जनगणना केंद्र सरकार का आवश्यक कार्यक्रम है जहां पर । मोबाइल एप से मकान, परिवार, शिक्षा, रोजगार, प्रवास, दिव्यांगता समेत 31 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। यही आंकड़े अगले 10 साल तक सरकार की योजनाओं – स्कूल, अस्पताल, राशन, सड़क – का आधार बनेंगे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904