

पतंजलि नियमित आंनलाईन योग क्लास जिला बालोद के सफलतम पांच वर्ष (17मई 2021से संचालित)था।
इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम कोरगुड़ा, जिला बालोद में आयोजित तीन दिवसीय 15से17मई 2026तक ऑफलाइन योग शिविर का आज अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक समापन हुआ।
प्रथम दिवस मुख्य अतिथि सरपंच लक्ष्मीनारायण देवांगन के करकमलों से छत्तीसगढ़ महतारी,भारत माता के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

योग शिक्षक डां. पुष्पेन्द्र अग्रवाल, पीलू राम साहू व मुकेश आरदा द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जौगिग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम करवाया गया।
द्वितीय दिवस का शुभारंभ योग शिक्षक संतोष देवांगन, श्रीमती खुशी साहू, भूपेंद्र धनकर,अरुण कुमार साहू द्वारा खड़े होकर वृक्षासन,गरुडासन, बैठकर मंडूकासन शशकासन पेट के बल लेटकर मकरासन, भुजंगासन पीठ के बल लेटकर, मर्कटासन पवनमुक्तासन,शवासन संचालित किया गया
अंतिम दिवस का शुभारंभ योग शिक्षक तीरथ अटल द्वारा किया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय रायपुर की टीम श्रीराम शर्मा जी प्रदेश महामंत्री (पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास छत्तीसगढ़)आदरणीया दीदी निधि श्री जी
(सेवाव्रती पतंजलि व आध्यात्मिक प्रवक्ता )श्री निकेश साहू जी (पतंजलि किसान सेवा समिति सह राज्य प्रभारी छ.ग )
हेमंत जी(पतंजलि राज्य कार्यालय प्रभारी)श्री अशोक जी
(सेवा कार्य मे समर्पण) श्री भूषण देशमुख जी (योग प्रशिक्षक नेचुरोपैथी एवं पंचकर्म थेरेपिस्ट पतंजलि कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़) द्वारा अंतिम दिवस आगमन हुआ।
योग साधकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सहभागिता निभाई। योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न सत्रों ने सभी प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित किया।
इस सफल आयोजन के लिए हम सभी योग साधकों, प्रशिक्षकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और सहभागिता से यह शिविर अत्यंत सफल रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पतंजलि योग की यह निरंतर यात्रा समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित बनाने में सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहे। आंनलाईन पांच वर्षों तक सेवा देने वाले योग साधकों को सम्मानित किया गया।साथ ही पतंजलि योग परिवार द्वारा राज्य कार्यालय से आए सम्माननीय जनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात विशेष गोष्ठी लेकर पतंजलि योग परिवार बालोद जिला का पुनर्गठन किया गया जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मुकेश आरदा संरक्षक गुंडरदेही से अरुण कुमार साहू अंडी डौंडीलोहारा से जिला प्रभारी तीरथ अटल सह प्रभारी परसोदा से पूरन साहू, कोर गुड़ा से घनाराम देशमुख, कार्यकारिणी बड़गांव से मुकेश देशमुख, मीडिया प्रभारी बालोद कमलकांत साहू सह प्रभारी सिरपुर से पीलू राम साहू, युवा भारत जिला प्रभारी गैंद सिंह देशमुख,सह प्रभारी भूपेन्द्र सिंह धनकर
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश आरदा जिलाप्रभारी ,घना राम देशमुख, तीरथ अटल,कमलकांत साहू, उमेश साहू ,गैंद सिंह देशमुख , भूपेन्द्र धनकर , पूरण साहू,केवल कामड़ी, पीलूराम साहू ,श्रीमति खुशी साहू, खैरकट्टा से श्रीमति नैन साहू,बड़गाव से श्री मुकेश देशमुख जी बालोद से श्री उमेश साहू जी सिरपुर से श्री पीलू राम साहू जी ,श्रीमति सुरेखा अटल जी , गुंडरदेही से श्री अरुण कुमार साहू जी श्री तेजेन्द्र हिरवानी जी . श्रीमति श्यामा कोटेन्द्र जी श्रीमति सुनीता हिरवानी जी श्रीमति नंदनी साहू जी . श्री वीरेंद्र बघेल जी श्रीमति शोभना देशमुख जी अन्डी से अमर लाल डोंगरे ,याद राम साहू ,सुमेर , बालाराम, दल्लू पटेल,तोरण संवालकर,
डोंडी लोहारा से वीरेन्द्र बघेल,मिनेश देशमुख शोभना देशमुख संगीता वैदे जुंगेरा से व्याशनारायण ठाकुर व समस्त कोर गुड़ा निवासी उपस्थित रहे।
“सभी ने कहा योग अपनाएं — स्वस्थ एवं सुखमय जीवन पाएं।”
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904