google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला अस्पताल बालोद में भर्ती की खबरें भ्रामक, सिविल सर्जन ने किया खंडन


बालोद, 18 मई 2026
जिला चिकित्सालय बालोद में अस्थायी या संविदा भर्ती की खबरों को अस्पताल प्रबंधन ने पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आर के श्रीमाली ने इस संबंध में स्पष्ट करते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय बालोद में वर्तमान में किसी भी प्रकार की कोई अस्थायी या संविदा भर्ती नहीं की गई है। इसके बावजूद कुछ समाचार पत्रों में इस विषय पर लगातार असत्य और भ्रामक समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरों से न केवल आम जनता में भ्रम फैल रहा है, बल्कि जिला अस्पताल की प्रतिष्ठा और छवि भी धूमिल हो रही है।

मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि उनके द्वारा इस संवेदनशील विषय पर कोई भी पक्ष या आधिकारिक कथन नहीं दिया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने आम जनता और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह के झांसे में न आएं। जिला अस्पताल में भविष्य में होने वाली किसी भी वैध भर्ती की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों और शासकीय विज्ञप्ति के जरिए ही दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *