google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“प्रतिभा” से बालोद शहर का विकास प्रगति की ओर बढ़ा,भाजपा की राजनीति में बढ़ता कद

बालोद :- बालोद जिले की राजनीति में समय के साथ बदलते समीकरणों में एक नाम बहुत तेजी से उभर कर सामने आया है। जिन्होंने बालोद शहर की राजनीति का एक नया अध्याय की शुरुवात की है। और वो नाम है। श्रीमती प्रतिभा चौधरी की वर्तमान में बालोद शहर नगर पालिका की अध्यक्ष पद पर काबिज हैं । राजनीति के खेल में जिला पंचायत से लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े दायित्व पर रह चुकी प्रतिभा चौधरी वर्तमान समय में बालोद जिले की राजनीति में खासकर महिला नेत्री में एक बड़े मुकाम को हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। 

नगर पालिका चुनावों में भाजपा की लगातार हार के क्रम को रोककर बालोद शहर में वोटो के मायने भाजपा के गिरते ग्राफ को रोका वही एक बड़ी जीत हासिल की व भाजपा का परचम लहराया है ।

  श्रीमती चौधरी अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे व धमतरी क्षेत्र के दिग्गज नेता साहू समाज के कृपाराम साहू के परिवार से है। बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों से राजनीति में कदम रखा व जनता की पहली पसंद बनकर पहले ही चुनाव में जिला पंचायत की सदस्य निर्वाचित हुई जनता उनके साथ खड़ी रही। जिला पंचायत निर्वाचन के बाद भाजपा संगठन में भी सक्रियता के चलते उनको प्रदेश संगठन में भी जगह मिली व महिला नेत्री के रूप में संगठन में अपने आप को स्थापित किया। 

जिले की राजनीति में एक बड़ा नाम प्राप्त कर आज प्रतिभा चौधरी पालिका अध्यक्ष के रूप में शहर को अपने नाम के अनुरूप यानी प्रतिभा के दम पर शहर विकास को प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ा रही है। 

भाजपा आलाकमान के बड़े बड़े नेताओं का बालोद आगमन पर प्रतिभा निवास में आना बालोद शहर भाजपा की राजनीति में उनके बढ़ते कद की ओर इशारा कर रहे हैं। बालोद शहर में भाजपा के टॉप लीडर या मंत्री का आगमन होता था तो कुछ निश्चित निवास स्थानों पर ही होता देखा गया है। लेकिन जिले के बदलते राजनीतिक समीकरणों ने स्थिति में भी बदलाव किया है। व आज प्रतिभा निवास भी शहर के अंदर राजनीति का एक मुख्य केंद्रबिंदु बना हुआ दिखाई दे रहा है। जहा संगठन व सरकार के बड़े चेहरों से कार्यकर्ताओं की भेंट मुलाकात हो रहा है

शहर विकास के लिए लगातार मेहनत कर सभी को साथ लेकर काम करने की दक्षता व राजनीतिक अनुभव के कारण आज करोड़ों रुपए के नए विकास के कार्य की स्वीकृति हो रहा वही कई बड़े विवादित निर्माण कार्य का हल भी निकल रहा हैं। 

शहर के अंदर सड़को का निर्माण,सड़क चौड़ीकरण व विद्युतिकरण से बालोद शहर अब तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है।

राजनीति में निर्वाचित जनप्रतिनिधि याने जनता से चुनकर आने वाले व्यक्ति का एक अलग ही ओहदा रहता है। और भाजपा के अंदर शहर नेताओं में यज्ञदत्त शर्मा,राकेश यादव,लीला लाले शर्मा के बाद यह मुकाम हासिल किया है। श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने जो ग्रामीण जनता के साथ साथ शहर की जनता का भी विश्वास हासिल किया है। जो बड़ी बात है। 

एल्डरमैन,शहर महिला अध्यक्ष, सहित 15 वर्षों तक लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रही प्रतिभा चौधरी के बारे में राजनीति से जुड़े हुए लोगो का मानना है। की एक महिला राजनेता के रूप में बालोद जिला की राजनीति में श्रीमती चौधरी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। और वो एक बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *