
डोंडी लोहारा
युवा समाजसेवी एवं अधिवक्ता (नमो लोढ़ा) ने अपना जन्मदिन बड़े उत्साह, सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने समाजहित और जीवों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए कई नेक कार्य किए।
जन्मदिन की शुरुआत जीव दया के कार्यों से करते हुए नमो ने पशु-पक्षियों के लिए सेवा कार्य किए तथा जरूरतमंदों की सहायता हेतु विभिन्न स्थानों पर गुप्त दान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। उनका मानना है कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी महत्वपूर्ण दिन होता है।
इस अवसर पर नमो को परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के वरिष्ठजनों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रिगण, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का शुभाशीर्वाद भी मिला।
नमो ने जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों के प्रति उनका समर्पण आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उनके इस सेवा-प्रधान जन्मदिन की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है तथा युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।
नमो लोढ़ा राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के साथ साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी हाथ बढ़ाते हैं। वे युवा चेहरे है और लगातार सामाजिक,राजनीतिक सक्रियता इनकी बनी रहती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
