Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कबाड़ का आतंक, रहवासी परेशान शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं,बड़े हादसे होंगे प्रशासन होगा जिम्मेदार – पार्षद शिवानी भंसाली

डौंडीलोहारा – नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के रहवासियों ने कबाड़ संचालक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन का ध्यान गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। पार्षद शिवानी रजत भंसाली एवं वार्डवासियों का आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में संचालित कबाड़ व्यवसाय के कारण लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है।

एक तरफ प्रदेश में सुशासन तिहार,समाधान शिविर लग रहा ताकि जनता की समस्याओं से राहत मिले वहीं दूसरी ओर जनता आवेदन देने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। जिला कलेक्टर को जब आवेदन दिया जा चुका है। बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रहा तो प्रशासन की लापरवाही देखा जा सकता है।


रहवासियों के अनुसार कबाड़ में कांच, कीलें एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ खुले में रखे जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। बच्चों के खेलने की जगह भी कबाड़ से भर चुकी है। कई बार कलेक्टर एवं एसडीएम को शिकायत भेजी गई और नोटिस भी जारी हुए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े ट्रकों में कबाड़ की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण सड़क अवरुद्ध रहती है। इससे पानी के टैंकर, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी वार्ड तक नहीं पहुंच पाते, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद शिवानी रजत भंसाली एवं समस्त वार्डवासियों ने प्रशासन से कबाड़ संचालक के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे और मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
“हमारा वार्ड सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित हो, यही हमारी मांग है।” — वार्ड 10-11 के रहवासी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *