
आरोपीगणों के खिलाफ थाना बालोद, अर्जुन्दा सहित और भी दर्ज है मामलें।
आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार, सुमो गोल्ड, स्कार्पियों एक मोबाइल फोन व चोरी के डीजल 490 लीटर कुल कीमती 5,51,000/रु को किया गया जप्त।
गिरफ्तार दो आरोपियों को भेजा गया जेल प्रकरण में अन्य आरोपीगणों का पता तलाश जारी।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
(1) शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कुल
के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.)
(2) देवेन्द्र विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा थाना सिटी कोतवाली शाजापुर
जिला शाजापुर (म.प्र.)

—–000—–
लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी खिलेश्वर सिंह तारम निवासी ग्राम नेवारीखुर्द ने े रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 चक्का ट्रक क्र. सीजी 19 बीयु 5241 को दिनांक 01.06.2026 को मेटाबोदली माईंस अंतागढ से ट्रक मे आयरन गिट्टी लोड करके रायपुर मे माल खाली कराने के बाद ट्रक को दिनांक 02.06.2026 को रायपुर से गांव नेवारीखुर्द लाकर गांव के प्राथमिक स्कुल के पास 10.00 बजे दिन मे खडा किया था। गांव के ड्रायवर दिनेश कुमार यादव ने भी अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनजेड 8509 को वहीं पर खडा किया था। मेटाबोदली माईंस अंतागढ मे चक्का जाम होने के कारण काम पर नही गये थे। दिनांक 04.06.2026 के सुबह करीबन 07.00 बजे ट्रक क्र. सीजी 04 एनजेड 8509 का चालक दिनेश कुमार यादव देखा तो ट्रक के डीजल टंकी का ढक्कन खुला था, टंकी को मोबाईल के टार्च जला कर देखने पर डीजल टंकी पुरी तरह से खाली था। ट्रक क्र. सीजी 04 एनजेड 8509 से 340 लीटर डीजल तथा ट्रक क्र. सीजी 19 बीयु 5241 से 220 लीटर डीजल जुमला 560 लीटर डीजल जुमला कीमती 57106/रुपया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 268/2026 धारा - 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस कायम किया गया है।
डीजल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गठित विशेष टीम के द्वारा झलमला के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध वाहन स्वीप्ट डिजायर क्रमांक एमपी 09 सीजे 6475 मिली जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे, जिसका चालक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी से उतरकर भागने लगा अन्य दो सवार भी गाड़ी से उतर कर भाग रहे थे जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया, जिन्होने अपना नाम शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कुल के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.(2) देवेन्द्र विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.) एवं फरार वाहन चालक का नाम समीर मेवाती निवासी दुपाड़ा मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया। उक्त तीनो आरोपीगण इस माह 01 तारीख आकर भिलाई में होटल में रूके थे, मुख्य आरोपी शिवपाल अपने साथ समीर मेवाती को ड्रायवरी काम करने के लिये 500 रू एक गेलन डीजल(35 लीटर) चोरी में सहयोग करने पर देने के लिये तैयार कर साथ लेकर आया था। तथा अपने दोस्त भूपेन्द्र राजपुत निवासी इंदौर का स्वीपट डिजायर गाड़ी क्रमांक एम.पी.09 सी.जे.6475 है उसमें बैठकर तीनों सुपेला भिलाई आये। एक लॉज में कमरा लेकर रूके ये तीनो दिनांक 03.06.2026 से दिनांक 07/06/2026 तक रोज रात्रि करीबन 11-12 बजे बालोद क्षेत्र में आकर सड़क किनारे खड़ी ट्रको के डीजल टंकी को तोड़कर उससे डीजल निकालकर चोरी किये है। ग्राम लाटाबोड़ में ट्रक का डिजल टंकी तोड़कर, ग्राम नेवारीखुर्द, जगतरा, एवं बालोद शहर में रोड किनारे खड़े ट्रकों के टंकी का ताला तोड़कर पाईप से खींचकर डीजल चोरी कर गेलन में भरकर भिलाई ले जाकर उसे बेचना बताया। अब तक चोरी किये गये डीजल बिक्री की रकम से दो लाख रूपये का एक सफेद रंग का स्कार्पियों क्रमांक सी.जी.10 एफ.ए.1228 को खरीदना तथा डीजल चोरी कर बेचकर मिले हुऐ रकम लगभग 80,000 रू को भिलाई के एजेंट के माध्यम से अपने मां के पंजाब नेशनल बैंक के खाता में भेजना बताया। तथा पूर्व दिनांक को चोरी किये हुऐ 15 गेलन में(35 लीटर वाला) में डीजल को एक पुराने सुमो क्रमंाक सी.जी.07-0563 में व अपने खरीदे हुऐ स्कार्पियों क्रमांक सी.जी. 10, एफ.ए. 1228 को पुराना एलआईसी आफिस क्वाटर सेक्टर 6 भिलाई के खण्डहर मकान के पास छुपा के रखना बतायां। हर रात्रि के भांति दिनांक 10-11/06/2026 के रात्रि को अपने स्वीपट डिजायर गाड़ी क्रमांक एम.पी.09 सी.जे.6475 में 03 खाली गेलन लेकर ये तीनो आरोपीगण बालोद की ओर चोरी करने आये थे, तभी बालोद पुलिस चेंकिंग के दौरान रोक कर पकड़ लिया है। गाड़ी का चालक समीर मेवाती निवासी दुपाड़ा पुलिस चेंकिंग को देखकर भाग गया है, और अपने मोबाईल फोन को गाड़ी में ही छोड़ दिया। इससे पहले माह अप्रेल वर्ष 2026 को बालोद क्षेत्र में हुऐ डीजल चोरी में भी इन्ही लोगो के द्वारा जगतरा, एवं बालोद शहर में रोड किनारे खड़े ट्रकों के टंकी का ताला तोड़कर पाईप से खींचकर डीजल चोरी कर भिलाई ले जाकर बेचना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से एक सफेद रंग स्वीप्ट डिजायर कार क्र. एमपी 09 सीजे 6475 एवं कार अंदर रखे 03 खाली गेलन, 02 नग प्लास्टिक पाईप, 01 नग मोटोरोला मोबाईल को जप्त कर आरोपी के निशानदेही पर सेक्टर 06 भिलाई जाकर आरोपी के बताये अनुसार पुराना एर्लआसी आफिस क्वाटर के खण्डहर घेरा अंदर से गवाहों के समक्ष सुमो गोल्ड क्रमंाक सी.जी.07-0563, एवं वाहन अन्दर रखे आरसी बुक, हरा,नीला सफेद रंग के 14 नग बडे बडे 35 लीटर वाले प्लास्टिक के गेलनों मे भरे डीजल कुल मात्रा 490 लीटर कीममती 51000/रुपया, एक सफेद रंग का स्कार्पियों क्र. सीजी 10 एफए 1228, एक एप्पल कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कुल जुमला कीमती 5,51,000/रुपये को जप्त किया गया है। आरोपियानो द्वारा सुनियोजित तरीके से संघटित होकर कई स्थानो में अपराध कारित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 317(2), 3(5), 112(2) जोंडी गई। प्रकरण के आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी समीर मेवाती एवं अन्य आरोपीगणों की पता तलाश किया जा रहा है।
आरोपीगणों को पकड़ने में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. 1515 हरिशंचद्र सिन्हा, आरक्षक 147 जितेन्द्र कुमार सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. 1279 विवेक शाही, आरक्षक 202 संदीप यादव, आरक्षक 323 राहुल मनहरे, आरक्षक 507 आकाश सोनी, आरक्षक 08 आकाश दुबे, आरक्षक 32 पुरन देवांगन, आरक्षक 21 विपिन गुप्ता, आरक्षक 280 गुलजारी साहू, आरक्षक 563 भोपसिंह साहू की विशेष सराहनीय योगदान रहा।
आरोपीगणों के खिलाफ थाना बालोद में पंजीबध्द अन्य अपराधः-
अपराध क्रमांक- 159/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस
अपराध क्रमांक- 269/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस
अपराध क्रमांक- 278/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस
अपराध क्रमांक- 279/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस
थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक- 52/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904