

बालोद – दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव, एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के विकास कार्यों हेतु विशेष राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
इस पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने भी छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया तथा विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु विस्तृत प्रस्ताव मंत्रालय को भेजने का सुझाव दिया, जिससे आवश्यक राशि स्वीकृत कर विकास कार्यों को गति दी जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव एवं राज्य मंत्री दुर्गादास उइके जी को आगामी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ आने का सादर आमंत्रण भी दिया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904