google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन बिक्री करने वाले फरार 02 आरोपी को किया बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन बिक्री करने वाले फरार 02 आरोपी को किया बालोद
पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ऽ आरोपियों से नगदी 7,000 रूपये एवं घटना में उपयोग किये मोबाईल को जप्त किया गया।
ऽ पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
—000—
गिरफ्तार आरोपीगणः- 01. हरिशंकर गजभिये पिता स्व.सुकलाल गजभिये उम्र 48 वर्ष पता ग्राम परसोदा थाना
व जिला बालोद (छ.ग.)
02.श्रवण साहू पिता जोहत राम साहू उम्र 47 वर्ष पता ग्राम सिकोसा थाना व जिला बालोद
पूर्व में गिरफ्तार आरोपीः- नरेन्द्र बहादुर सोनी पिता चन्द्रबहादुर सोनी निवासी ग्राम खैरतराई थाना बालोद

घटना का विवरणः- आवेदक डमेन्द्र कुमार गंजीर निवासी लाटाबोड जिला बालोद द्वारा के स्वामित्व/नाम पर ग्राम लाटाबोड पटवारी हल्का नम्बर 10 में भूमि खसरा नम्बर 355/1 रकबा 0.62 हेक्टेयर (1.55 एकड) एवं भूमि खसरा नम्बर 239/2 रकबा 0.020 हेक्टेयर (5 डिसमिल) इस प्रकार कुल 1 एकड 60 डिसमिल कृषि भूमि जिसका ऋण पुस्तिका क्रमांक च्. 4088086 डमेन्द्र कुमार के नाम पर तहसील कार्यालय बालोद से जारी हुआ है। आरोपी हरिशंकर गजभिये पिता सुकलाल गजभिये निवासी ग्राम परसोदा थाना बालोद एवं नरेन्द्र बहादुर सोनी पिता चन्द्रबहादुर सोनी निवासी ग्राम खैरतराई थाना बालोद दोनो मिलकर डमेन्द्र कुमार गंजीर की उक्त भूमि का फर्जी ऋण पुस्तिका क्रमांक च्. 4088086 तैयार कर दिनांक 24.04.2026 को विनोद कुमार वर्मा एवं उसकी पत्नि कमला वर्मा निवासी ग्राम देवारभाट के पास जाकर हरिशंकर गजभिये ने स्वयं को जमीन का मालिक डमेन्द्र कुमार गंजीर होना बताकर एवं अपने साथी नरेन्द्र बहादुर सोनी के साथ मिलकर उक्त जमीन को 15 लाख रूपये में बिक्री करने का सौदा कर कमला वर्मा से 1,50,000 रूपये बयाना राशि प्राप्त कर इकरारनामा तैयार कर जमीन ऋण पुस्तिका को कमला वर्मा को दिया है। जो कि आरोपीगणों के द्वारा धारा 318 (4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि हरिशंकर गजभिये के साथ मिलकर डमेन्द्र कुमार गंजीर की नाम की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन बिक्री करने 15 लाख रूपए में कमला वर्मा से सौदा कर ब्याना राशि 1,50,000/- रूपए प्राप्त करना किन्तु कमला वर्मा को फर्जी ऋण पुस्तिका के बारे में जानकारी होने पर अपने दिए ब्याना राशि को वापस मांगने पर आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी ने अपने नाम की बंधन बैंक का 02 चेक कुल 1,50,000/- रूपए का देना बताया। आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी द्वारा घटना के दौरान उपयोग किए 01 वीवो कम्पनी का मोबाईल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोनी नरेन्द्र बहादुर को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर गया है प्रकरण के अन्य आरोपी 01.हरिशंकर गजभिये पिता स्व.सुकलाल गजभिये उम्र 48 वर्ष पता ग्राम परसोदा थाना व जिला बालोद (छ.ग.) 02.श्रवण साहू पिता जोहत राम साहू उम्र 47 वर्ष पता ग्राम सिकोसा थाना व जिला बालोद को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया जिन्हे दिनांक 28.06.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *