Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षा से ही सशक्त होगा राष्ट्र, हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- कुमारी भास्कर

शिक्षा से ही सशक्त होगा राष्ट्र, हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ,,,,,,,,, कुमारी भास्कर

सरायपाली- माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर हाईस्कूल में

शाला प्रवेशोत्सव-2026 के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर ने क्षेत्र वासीयो, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। एक शिक्षित समाज ही सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का विश्वास एक विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो बच्चों को अपने सपनों को साकार करने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के योग्य बनाती है। इसलिए यह आवश्यक है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, संस्कार और सामाजिक चेतना के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
श्री अग्रवाल आगे कहा कि

शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इन प्रयासों से प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और विद्यार्थियों को नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से शाला प्रवेशोत्सव अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प ले तो देश से अशिक्षा को समाप्त किया जा सकता है।
अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *