google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सहकारिता सप्ताह समारोह का उद्घाटन एवं जागरूकता कार्यक्रम

29 जून से 6 जुलाई तक

सरायपाली- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश व प्रदेश में सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी इस दौरान सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं और किसानों की आर्थिक मजबूती में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, माइक्रो एटीएम वितरण, केसीसी एवं रूपे केसीसी कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी, एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा फोकस,,,,,,अंनत

+++++++++++++++++++++++++++++++

      इस संबंध में प्राधिकृत अधिकारी अनन्त राम पटेल ( प्रा, कृषि साख सहकारी समिति सरायपाली पं,क,-) ने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि व्यवस्था, एफपीओ मॉडल, पैक्स की भूमिका, डिजिटल बैंकिंग, सहकारी विपणन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से गांवों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना है।  

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राधिकृत अधिकारी अनतराम पटेल, विपिन उबोवेजा, विजय प्रधान , गंगाराम पटेल प्रसन्न प्रधान, कन्हैया पटेल, हेमन्त प्रधान, जपीलाल मांझी, शिवचरण पटेल आसरित पटेल कमलेश पटेल बड़ी संख्या में किसान व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *