Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने दिए जीत का मंत्र

डौंडीलोहारा जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा मंडल डौंडीलोहारा के तत्वाधान में आयोजित आज विधानसभा स्तरीय अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तेल चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं तथा हमारे अनेक देशों से रिश्ते बहुत ही मजबूत हुए हैं उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को भाजपा कार्यकर्ता बुथ स्तर पर जाकर जरूर सुने व आम लोगों को सुनाएं व कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत लोगों को डिजिटल प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र प्राप्त करवाये वह भाजपा का छह कार्यक्रम अवश्य बूथ स्थर पर से लेकर मंडल स्तर तक मनाए व प्रत्येक कार्यकर्ता बुथ में एक रजिस्टर जरूर रखें उन्होंने विधानसभा के पाचो मंडल अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी जानकारी ली व उन्होंने कहा कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से लोगों को जोड़कर और अभी से मेहनत करेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में डौंडीलोहारा विधानसभा मे भाजपा का प्ररचम जरूर लहराएगा उन्होंने कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं का मन की बात को जाना व उसके समाधान की बात भी कहीं इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नोहरू राम निषाद ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश में हमारी सरकार है लेकिन डौंडीलोहारा विधानसभा में हमारा विधायक नहीं होने कारण सरकार की योजनाएं सही ढंग से अंतिम व्यक्ति तक के नहीं पहुंच पा रही है उन्होंने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार के सभी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ये प्रयास करें व भाजपा कार्यकर्ताओं को जो दायित्व मिला है उसे पूरा ईमानदारी से निर्वाह करें तो आने वाले चुनाव में जरूर भाजपा का परचम लहराएगा बैठक को जिला प्रभारी संध्या परगनिया ने भी संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बालोद जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा का परचम अवश्य लहरायेगा आज की बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले में बालोद के पूर्व विधायक प्रीतम साहू, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जिला महामंत्री सौरभ लूनिया महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक अनु सुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र महाला होरीलाल रावटे जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे सहकोष अध्यक्ष मनीष झा मंडल प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल जिला मंत्री सोमेश सोरी श्याम जायसवाल देवेंद्र जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्माअध्यक्ष उत्तरा घरेंद्र मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा डौंडी मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक दल्ली राजहरा नगर पालिका के अध्यक्ष तोरण साहू डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी चोरका डौंडी जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो महामंत्री सुमेंद्र देशमुख दुष्यंत गिरी गोस्वामी मंडल उपाध्यक्ष संदीप जैन शाहिद अपेक्षित श्रेणी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद विधानसभा प्रभारी मंडल भाजपा के अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास स्थान पहुंचे वहां मंडल के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय एल्डर मेन धीरेंद्र टॉक लता गुप्ता जीवराखन कौमार्य पार्षद गण रेवती कोलियारे शिवानी भंसाली वीर सिंह ठाकुरदिलीप बाफना धीरेन टॉक मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *