google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इमरान खान ने की भगवान श्रीराम व माता सीता के ऊपर अनर्गल अभद्र टिप्पणी,हिंदू समाज ने कहा कड़ी कानूनी कार्यवाही हो

डौंडीलोहारा – वनांचल ग्राम मंगचुवा थाना में आज हिंदू स्वयंसेवकों ने फेसबुक पर भगवान श्रीराम एवं माता सीता के संबंध में कथित रूप से अभद्र एव धार्मिक भावनाएँ आहत करने वाली टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु आवेदन सौंपा

मामला इस प्रकार से है फेसबुक पर इमरान खान नाम से संचालित एक फेसबुक अकाउंट द्वारा ““हमर मयारू राजनांदगांव” नामक फेसबुक पेज/अकाउंट पर भगवान श्रीराम एवं माता सीता के संबंध में अत्यंत अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उक्त टिपणी से समस्त सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। साथ ही इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में वैमनस्य फैलने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने तथा कानून – व्यवस्था एवं शांति भंग होने की आशंका भी उत्पन्न होती है। इसलिए उक्त फेसबुक अकाउंट एवं संबंधित टिप्पणी की निष्पक्षता एवं विधिसम्मत जॉच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की जाए। यदि जॉच में यह पाया जाता है कि संबंधित व्यक्ति ,द्वारा कानूनों का उल्लंघन किया गया है, तो उसके विरूद्ध “भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 था अन्य लागू विधिक प्रावधानो के अतर्गत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक यैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया गया है। आज पत्र सौंपने वालों में पूनमचंद जैन,रूपेश सिन्हा,उत्तरा घरेंद्र, दारा सिंह,रोहित ढलेंद्र,ललित साहु,आकाश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *