
थाना :- डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
🟢अवैध शराब बिक्री के विरूध्द थाना डौण्डीलोहारा की गई कार्यवाही।
🔴 एक नीला सफेद कलर के कपडा के थैला में रखे 04 नग शेरा देशी प्लेन शराब पीवा एंव 02 नग शोले देशी प्लेन अध्धी एंव गड्डे में खोद कर रखे 35 नग शोले देशी प्लेन पौवा, आबकारी विभाग का सील लगा हुआ कुल 7.920 बल्क लीटर कीमती कुल 3520 रूपये एंव ब्रिकी रकम 300 रूपये जप्त।
🔴थाना डीण्डीलोहारा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण गंगाराम चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप० पुलिस अधीक्षक श्री बोनी फॉस एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सटूट्टा के विरूध्द लगातार विशेष अभियान चलाये जा रहे अभियान के तहत् थाना डौण्डीलोहारा में दिनांक 25.07.26 थाना डौण्डीलोहारा स्टाफ मय शासकीय वाहन में जुर्म जरायम पता तलाश पर टाउन एवं देहात की और रवाना हुआ था ग्राम संबलपुर बस स्टैण्ड के पास जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम संबलपुर के रंजीता बाई कोसरे के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर विक्री कर रही है की सूचना तस्दीक पर रंजीता कोसरे के द्वारा अवैध रूप से अपने घर में शराब रखकर विक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक नीला सफेद कलरे के कपडा का थैला में रखे 04 नग शेरा देशी प्लेन शराब पीवा प्रत्येक में 180 एम.एल भरा हुआ एंव 02 नग शोले देशी प्लेन अध्यी जिसमें प्रत्येक में 360 एम. एल भरा हुआ, एंव गड्ढे में खोद कर रखे 35 नग शोले देशी प्लेन पौवा प्रत्येक में 180 एम.एल भरा हुआ, आबकारी विभाग का सील लगा हुआ एंव डमीक्रेता से जप्त 01 नग शोले देशी प्लेन पौवा 180 एम.एल शराब भरा हुआ, कुल 7.920 बल्क लीटर कीमती कुल 3520 रूपये एंव ब्रिकी रकम 300 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर शीलबंद किया गया है। आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीया रंजीता कौसरे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपीया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, पीएसआई सुनील टण्डन, प्रधान आरक्षक दिगम्बर वर्मा, महिला प्रधान 989 आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक 250 कुमलाल वर्मा, आरक्षक 455 रविशंकर देशलंहरे का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीः रंजीता कोसरे पति स्व. धनजय कोसरे उम्र 40 साल निवासी सम्बलपुर थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904