
बालोद, 29 जुलाई 2026
जिले के आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु दैनिक वेतन पर योग्य खेल प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त को शाम 05 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड या कूरियर के माध्यम से आवेदन इस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 को शाम 05 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा नियमावली ऑनलाइन पोर्टल https://balod.gov.in एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद में अवलोकन की जा सकती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904