
डौंडीलोहारा – 2 अगस्त//
भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा मंडल की बैठक रविवार को पुराने जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी टीनेश्वर बघेल तथा जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा ने की।

बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष ने समरसता अभियान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रूपरेखा से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
अपने संबोधन में मंडल प्रभारी टीनेश्वर बघेल ने कहा कि बूथ स्तर पर जहां मंदिर स्थित हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना करें। साथ ही उन्होंने 10 से 13 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं उनकी टोली द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा फहराने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय सहित भाजपा मंडल, विभिन्न मोर्चों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904