Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

गुण्डरदेही पुलिस की सट्टे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार — ₹2,750 नगद, सट्टा-पट्टी एवं डॉटपेन जप्त

बालोद | दिनांक 08 अगस्त 2026

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चैहान के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में गुण्डरदेही पुलिस को अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्यवाही

दिनांक 07.08.2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकोसा में अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा खिला रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान:

  1. हरीश महिलांगे, पिता हृदय लाल महिलांगे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को ग्राम सिकोसा बाजार में पेड़ के नीचे सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।
  2. इंदल राय, पिता जगन्नाथ, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को शिव मंदिर, तांदुला नदी के किनारे ग्राम सिकोसा में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹1,280/- एवं ₹1,470/- कुल ₹2,750/- नगद, सट्टा-पट्टी एवं डॉटपेन जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में धारा 6(क), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

जप्त सामग्री

  • नगदी रकम – ₹2,750/-
  • सट्टा-पट्टी
  • डॉटपेन

आरोपियों का विवरण

  1. हरीश महिलांगे, पिता हृदय लाल महिलांगे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
  2. इंदल राय, पिता जगन्नाथ, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

पुलिस टीम का योगदान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सृष्टि ध्रुव, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *