
- 09 वर्ष पूर्व दर्ज अपराध के फरार आरोपी स्थायी वांरटी को थाना गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
—000—
संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना गुरूर के अपराध क्र0 170/2018 धारा 279,337,304(ए) भादवि, 190/177 एमव्हीएक्ट के आरोपी पुरूषोत्तम सिन्हा पिता मनोज सिन्हा उम्र 25 वर्ष निवासी अरकार चौकी कवंर थाना गुरूर वर्तमान थाना सनौद के विरूद्ध विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय सीजेएम न्यायालय बालोद मे पेश किया गया था। प्रकरण के विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपस्थित कराये जाने हेतु विभिन्न बार वांरट जारी किया गया था किन्तु आरोपी लगातार फरार होकर उक्त प्रकरण की विचारण को प्रभावित कर रहा था कि आज दिनाक 08.08.2026 को उक्त आरोपी का अपने गांव पर उपस्थित रहने की मुखबीर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण चौव्हाण के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माया शर्मा पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी मुकेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपी का पता तलाश कर आरोपी के घर ग्राम अरकार मे घेराबंदी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी बालोद केे समक्ष पेश किया गया है जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:-
निरीक्षक मुकेश सिंह. उपनिरीक्षक लेख राम साहू चौकी कंवर .आरक्षक कोमल साहू, विवेक सिन्हा, राममिलन ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904