बालोद cg24 आजतक न्यूज
जिला खनिज न्यास निधि से मोबाइल मेडिकल यूनिट अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी(महिला) के रिक्त पद पर अस्थायी भर्ती प्रक्रिया हेतु 21 दिसम्बर 2020 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर में सीधे आवेदन मंगाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त संबंध में विज्ञापन प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विज्ञापन का प्रारूप व पदों से संबधित विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल में या जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर देख व डाउनलोड कर सकते है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904