
Cg24 आजतक न्यूज:-
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डी0 एम0 अवस्थी द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के तनाव को कम करने हेतु स्पंदन कार्यक्रम कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 20/12/20 को प्रातः 11 बजे से, रक्षित केन्द्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा स्पंदन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाईन बालोद, कार्यालय, थाना अजाक0, थाना यातायात के अधिकारियों/कर्मचारियों से चर्चा की गई। उनकी समस्याओं को , परेशानियों को सुना गया।
इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक दौलत पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, तनुप्रिया ठाकुर, यशवंत साकार, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग, निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा और पदमा जगत, तथा रक्षित केन्द्र, SP आफिस, थाना अजाक और यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम से सभी को अपनी बात कहने का मौका मिला। स्पंदन कार्यक्रम से , तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904