Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास जाने कि बनाई रणनीति

Cg24 आजतक न्यूज :-

दिनांक 20दिसम्बर 2020 गंगा राज उधायन सुकमा में छततीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद, बस्तर संभाग प्रभारी बेला तेलाम,महासमुन्द के जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू सुकमा जिला अध्यक्ष वेट्टी देवाराम सचिव रामधर कश्यप, उपाध्यक्ष राजेश माझी. कोषाध्यक्ष अन्नू मंडावी सूचना प्रभारी, ठडगु राम यादव, महिला अध्यक्ष उर्मिला मंडावी, उपाध्यक्ष बालमती यादव मीडिया प्रभारी धनीराम यादव के साथ साथ निवेशक अभिकर्ता बैठक में उपस्थिति थे,बैठक में संघ के महासचिव नंद कुमार निषाद ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार सासन प्रसासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से सासन प्रसासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को ओट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है, लेकिन बाकी कम्पनियों की किसी भी निवेशक का पैसा वापस नही हुए है,सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशक की पैसा देने की बात कही गई थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में सामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के प्रदेश कार्यलय धमतरी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस
बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस,एस.पी.एन.जे.,सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *