बालोद cg24 आजतक न्यूज़
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक पदों हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट में अपलोड की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति श्री आर.एल.ठाकुर ने बताया कि दावा आपत्ति उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल में कार्यालयीन समय में कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904